पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। 11 अक्टूबर को उनके जन्मदिन के मौके पर ममता ने ट्वीट कर लिखा ‘अमिताभ बच्चन जी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं दुआ करती हूं कि आप इसी तरह हमेशा दुनिया भर के लोगों का मनोरंजन करते रहे। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 12 फिल्म फेयर पुरस्कार शामिल है। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवार्ड का रिकॉर्ड है| 70 के दशक के बाद बॉलीवुड पर अमिताभ का एक छत्र राज था।