सिर में दर्द से परेशान होकर एक श्रमिक ने शरीर में आग लगाकार आत्महत्या कर ली। दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर थाने के दामो गांव में बुधवार देर रात इस घटना के बाद भारी तनाव देखा जा रहा है। घटना के फ़ौरन बाद उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया मृतक की शिनाख्त सुजीत देशोयार (20 ) के रूप में की गयी है। दो महीने पहले वह टावर निर्माण काम के सिलसिले में लखनऊ गया था। काम करने के दौरान बेहोश होकर वह टावर से नीचे गिर पड़ा। उसके सर में गंभीर आघात पंहुचा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्स्कों ने उसके सिर में पांच टांके लगाए गए। 15 दिन पहले वह घर लौटा। यहाँ पिछले कुछ दिनों से वह सिर में दर्द से परेशान था। बुधवार रात सिर परेशान होकर उसके अपने शरीर में केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। पुलिस ने बताया शव को ; पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया गया। घटना की जाँच शुरू कर दी गयी है।