April 20, 2024
Sevoke Road, Siliguri
अलीपुरद्वार

पिंजरे में फंसा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

अलीपुरद्वार: अलीपुरद्वार के दलगांव चाय बागान में बुधवार को एक तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में जा फंसा गया | चाय बागान सूत्रों के अनुसार चाय बागान में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से एक पिंजरा रखा गया था | आज सुबह तेंदुआ पिंजरे में जा फंसा। इधर तेंदुए के पिंजरे में फंसने की खबर फैलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दलगांव चाय बागान के प्रबंधक मृगांक भट्टाचार्य ने कहा, बागान के कर्मचारियों को बगीचे में तेंदुए दिखाई देने के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए यहाँ पिंजरा लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status