Home Uncategorized हत्यारे को उम्रकैद हत्यारे को उम्रकैद By Khabar Samay - April 30, 2018 207 0 कूचबिहार, 30 अप्रैल। कूचबिहार जिला अदालत ने पत्नी के हत्यारे को उम्रकैद की सजा सुनायी है। कूचबिहार शहर से सटे डोडेयारपाड इलाके के रहनेवाले अर्जुन दे सरकार को कूचबिहार जिला अदालत के अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायधीश नंदन देव बर्मन ने कल उसे पत्नी की हत्या का दोषी करार दिया था। 2004 में कूचबिहार के दिनहाटा निवासी अदृता घोष का पेशे से प्राथमिक स्कूल के शिक्षक अर्जुन के साथ विवाह हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दहेज़ की मांग को लेकर उस पर तरह तरह के अत्याचार किये जाने लगे। मई, 2006 में ससुराल से उसका फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। मृतक के परिवारवालों ने ससुरालवालों द्वारा अदृता घोष की हत्या कर उसका साहव फंदे से लटकाने का आरोप लगते हुए ससुरालवालों के खिलाफ कूचबिहार थाने में मामला दायर किया था। करीब 12 साल तक चले मामले की सुनवाई के बाद सभी गवाहों एंव साक्ष्यों के मद्देनजर अदालत ने शुक्रवार को अर्जुन को हत्या का दोषी करार दिया था। सोमवार को अदालत ने मुजरिम को आजीवन कारावास एंव एक लाख रूपये का जुर्माने की सजा की घोषणा की। जुर्माने की रकम अदा नहीं किये जाने पर मुजरिम को एक वर्ष का अतिरिक्त सजा काटनी होगी। Facebook Comments