April 5, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

गौतम देव, शंकर घोष समेत चुनाव लड़ रहे अन्य उम्मीदवारों के पास कुल कितनी संपत्ति, जानिए आप भी!

आमतौर पर यह मान लिया जाता है कि नेताओं के पास आम जनता से अधिक संपत्ति होती है. यह सच भी है.लेकिन पब्लिक को उनकी संपत्ति का पता तभी चलता है, जब वह चुनाव लड़ते हैं और अपनी चल और अचल संपत्ति घोषित करते हैं. सिलीगुड़ी, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी और डाबग्राम फुलबारी से चुनाव लड़ रहे विभिन्न दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन के समय अपने प्रस्तुत किए गए हलफनामे में संपत्ति का ब्यौरा दिया है.

सिलीगुड़ी में लखपतियों और करोड़पतियों की संख्या कोई कम नहीं है. पर जनता को नेताओं की चल और अचल संपत्ति जानने की उत्कंठा रहती है. अगर आप भी अपने उम्मीदवार की चल अचल संपत्ति के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो यह खबर आपके लिए है. सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे गौतम देव एक करोड़पति नेता है. 5 साल पहले गौतम देव के पास 2,75,400 और उनकी पत्नी के पास 11 लाख 47 हजार 500 का सोना था, वर्तमान में यह बढ़कर क्रमशः 24 लाख 16 हजार रुपए और 36 लाख 40 हजार रुपए का हो गया है.

बैंक, बीमा तथा दूसरे निवेश को मिलाकर उनकी कुल चल संपति पहले 89 लाख, 64 हजार, 872 रुपए थी. जबकि उनकी पत्नी के पास 24 लख रुपए थी, यह बढ़कर एक करोड़ 58 लाख और पत्नी की करीब 50 लाख हो गई है. जहां तक गौतम देव के पास घर जैसी अचल संपत्ति की बात है, तो उनके पास एक करोड़ 50 लाख 68 हजार और उनकी पत्नी के पास 55 लाख 82 हजार रुपए की संपत्ति थी, जो अब बढ़ कर गौतम देव के पास 2 करोड़ 95 लाख और पत्नी के पास 74 लाख की संपत्ति हो गई है.

5 साल में गौतम देव की संपत्ति लगभग दोगुनी बढी है. भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शंकर घोष की संपत्ति 5 साल पहले 3,78000 तथा उनकी पत्नी के पास ₹500000 से अधिक थी. यह अब बढ़कर उनके पास 29 लाख रुपए जबकि पत्नी के पास 50 लाख रुपए मूल्य की हो गई है. इसी तरह से अचल संपत्ति उनके पास एक करोड़ 2 लाख थी, जबकि पत्नी के पास 38,50000 की संपत्ति थी. वर्तमान में यह बढ़कर एक करोड़ 40 लाख रुपए और पत्नी के पास 49 लाख 35 हजार रुपए हो गई है. 5 वर्षों में उनकी कुल संपत्ति में तीन गुना इजाफा हुआ है.

माटीगाड़ा नक्सलबाड़ी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने अपने प्रतिद्वंदी टीएमसी उम्मीदवार शंकर मालाकार से संपत्ति के मामले में कुछ भी नहीं है. 5 साल पहले उनके पास 32 लाख 48 हजार की संपत्ति थी जबकि पत्नी के पास 6,36000 थी. वर्तमान में उनकी चल संपत्ति घटकर 31,43000 की और पत्नी के पास 23 लाख 55000 की हो चुकी है.5 साल पहले शंकर मालाकार के पास बैंक, बीमा, शेयर और गहनों को मिलाकर 8,73000 जबकि पत्नी के पास 15 लाख 10 हजार रुपए की चल संपत्ति थी. वर्तमान में यह बढ़कर 40 लाख 29 हजार रुपए शंकर मालाकार के पास और उनकी पत्नी के पास एक करोड़ 15 लाख 31 हजार रुपए से अधिक हो गई है.

शंकर मालाकार के पास 5 साल पहले 2 करोड़ 80 लाख रुपए की अचल संपत्ति थी. जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 75 लाख ₹10 हजार की संपत्ति थी. यह बढ़कर उनके पास 3 करोड़ 10 लाख रुपए, पत्नी के पास 3 करोड़ 65 लाख रुपए की हो गई है. चुनाव लड़ रहे इन उम्मीदवारों के पास देनदारियां भी अत्यधिक है जो लाखों में है. आंकड़ों में भूल चूक हो सकती है. डाबग्राम फुलवारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे टीएमसी और भाजपा के उम्मीदवारों की चल अचल मिलाकर उनकी संपत्ति भी कम नहीं है. नामांकन दाखिल करने के साथ ही उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुट गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *