March 16, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू!

संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में पंचायत चुनाव मई महीने के प्रथम सप्ताह तक संपन्न हो जाएंगे. चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान कर सकता है.इस बीच राज्य चुनाव आयोग द्वारा ग्रामीण इलाकों में मतदान केंद्रों को तैयार करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है.

राज्य चुनाव आयोग ने जिलाधिकारियों से पंचायत चुनाव के लिए प्रस्तावित बूथों की सूची 31 मार्च तक भेजने को कहा है. इसके आधार पर राज्य चुनाव आयोग 5 अप्रैल को मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची प्रकाशित करेगा. जब ड्राफ्ट सूची प्रकाशित हो जाएगी तो डब्ल्यूबीएसईसी इसके संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों की राय लेगा. उसके बाद विभिन्न दलों के सुझाव के आधार पर 25 अप्रैल तक आवश्यक बदलाव किए जाएंगे तथा मतदान केंद्रों की अंतिम सूची 28 अप्रैल को प्रकाशित कर दी जाएगी.

राज्य चुनाव आयोग ने मतदान अधिकारियों तथा मतदान कर्मचारियों की नियुक्ति और प्रशिक्षण के लिए ड्राफ्ट जारी कर दिया है.आयोग की ओर से जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे. जिलाधिकारी मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे. पीठासीन अधिकारियों का चुनाव राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों तथा कर्मचारियों,नागरिक निकाय अधिकारियों तथा कर्मचारियों और विभिन्न सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों से किया जाएगा.

कर्मचारियोंका का प्रशिक्षण अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर पर अलग-अलग होंगे. अधिसूचना के अनुसार किसी जिले के किसी विशेष ब्लॉक के निवासी को उस विशेष ब्लॉक में किसी भी मतदान केंद्र के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *