March 23, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

1 अप्रैल से शुरू हो रहा द्वारे सरकार शिविर!

अगर आपका कोई काम रुका हुआ है या फिर किसी तरह की कोई बाधा का सामना कर रहे हैं या फिर किसी तरह की सरकारी योजना का अब तक आपको लाभ नहीं मिल पाया है, तो पश्चिम बंगाल सरकार एक मौका और दे रही है. 1 अप्रैल से आपके नजदीकी क्षेत्रों में द्वारे सरकार कैंप लगेगा, जहां आपकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा.

मिली जानकारी के अनुसार पूरे राज्य में 80000 से भी अधिक स्थानों पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर 20 अप्रैल तक चलेगा. पंचायत चुनाव से ठीक पूर्व द्वारे सरकार शिविर के जरिए आप वांछित लाभ प्राप्त कर सकते हैं. तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे लोगों की हर संभव सहायता करें.

पहली बार द्वारे सरकार शिविर में ऐसे युवाओं एवं महिलाओं को भी सहयोग किया जाएगा, जो बेरोजगार हैं और छोटा-मोटा उद्यम लगाना चाहते हैं. ऐसे लोग द्वारे सरकार कैंप में जाकर आवेदन कर सकते हैं. उनके आवेदन पर शीघ्र विचार किया जाएगा और आवेदन स्वीकृत होने की स्थिति में उनका सपना भी साकार हो सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *