March 25, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

शुभेंदु अधिकारी का दावा!1 जून से बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे ₹3000′!

पश्चिम बंगाल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का एक बड़ा बयान सामने आया है. उनका यह बयान तेजी से सुर्खियों में है. उनका यह बयान तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर कितना भारी पड़ रहा है, यह तो पता नहीं परंतु सोशल मीडिया से लेकर नेशनल मीडिया सब जगह उनका ताजा बयान सुर्खियां बटोर रहा है.

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है और यह भी कहा है कि सरकार बनते ही बीजेपी राज्य की महिलाओं को कौन सा बड़ा तोहफा देने जा रही है. सुवेंदु अधिकारी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा है कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो मंत्रिमंडल का गठन होने के तुरंत बाद पहली बैठक में बंगाल की महिलाओं के लिए प्रत्येक महीने ₹3000 की सम्मान निधि उनके खाते में भेजी जाएगी. शुभेंदु अधिकारी ने यह बात तब कही, जब वह भवानीपुर में अपनी पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे थे.

सुवेंदु अधिकारी इससे पहले भी इस तरह की बात कर चुके हैं. उन्होंने कुछ समय पहले अन्नपूर्णा योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹3000 देने की बात कही थी. तब भी यह खबर सुर्खियों में थी. शुभेंदु अधिकारी कोलकाता और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पार्टी के प्रार्थियों का धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. वह अपनी सभाओं में जनता को भरोसा देते हैं कि दीदी की सरकार इस बार डबल डिजिट भी नहीं पार करेगी और राज्य में भाजपा की नई सरकार बनेगी. उन्होंने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी को कम से कम 177 सीटें मिलेगी.

शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में एस आई आर को लेकर तृणमूल कांग्रेस द्वारा मचाए जा रहे हंगामे को लेकर कटाक्ष किया और कहा कि चुनाव आयोग पता नहीं आगे और कितने लोगों के नाम काटेगा. उन्होंने कहा कि पहले चरण में 58 लाख नाम काटे. लंच में 60 लाख नाम काटे और शाम होते ही 14 लाख नाम और कट गए. यानी 79 लाख नाम अब तक कर चुके हैं. आगे आगे देखिए और कितने नाम काटेंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के नेताओं पर व्यंग्यात्मक वार किए हैं.

सुवेंदु अधिकारी को अच्छी तरह पता है कि राज्य में महिला शक्ति ममता बनर्जी का समर्थन करती है . क्योंकि टीएमसी के द्वारा राज्य की महिलाओं को हर महीने उनके खाते में ₹1500-1700 हस्तांतरित किए जा रहे हैं. ऐसी महिलाएं संकट के समय ममता बनर्जी के लिए संकटमोचक बन जाती हैं. राज्य की महिलाओं को साधने के लिए शुभेंदु अधिकारी ने यह बड़ा दाव खेला है. हालांकि उनका यह दाव कितना सटीक बैठेगा, यह तो वक्त ही बताएगा. पर जानकार मानते हैं कि संभवतः 27 मार्च को भारतीय जनता पार्टी का बंगाल चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी होने वाला है. भाजपा के घोषणा पत्र में महिला सम्मान निधि का उल्लेख जरूर रह सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *