January 13, 2026
Sevoke Road, Siliguri
जुर्म उत्तर बंगाल सिलीगुड़ी

जंगल से पेड़ काटने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: वनों से लकड़ियों की तस्करी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कुछ लोग लगातार चोरी छिपे वनों से पेड़ों को काटकर उनकी तस्करी कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस ओर अपनी नजर बनाए हुए हैं | एक बार फिर वन में पेड़ काटते हुए रंगे हाथों चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है | बता दे कि,
गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर सुकना पुंडिंग ब्लॉक पश्चिम रेंज वन अधिकारी ने पुंडिंग ब्लॉक में छापेमारी की | इस अभियान में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जो पेड़ काट रहे थे, उनके पास से आरी और कुल्हाड़ी भी बरामद की गई | उन्हें रंगे हाथ मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन मौके से दो युवक भाग गए थे, फिर विशेष अभियान चलाकर दोनों फरार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया | गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम ऋतिक बड़ाइक, योगेश लामा, कौशल लामा, और अभय तिरु बताया गया है | चारों आरोपियों को सिलीगुड़ी एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *