September 7, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

डकैत के संदेह में 6 आरोपी गिरफ्तार !

सिलीगुड़ी: कुछ युवक इकट्ठा होकर शहर में डकैती की योजना बना रहे थे, लेकिन भक्ति नगर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार भक्ति नगर थाने की पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि, सिलीगुड़ी नगर निगम के 42 नंबर वार्ड के आर्मी ग्राउंड के पास कई बदमाश एकजुट होकर डकैती की योजना बना रहे थे | जानकारी मिलते ही भक्तिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को आता देख कुछ युवक भागने में सफल रहे, लेकिन भक्ति नगर थाने की पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार आरोपियों के नाम बिस्वजीत दर्नाल, बप्पा दास, शांता दास, उत्तम गोला, सायन बर्मन और बिकी नाग बताया गया है | आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *