कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों हरी झंडी दिखाए जाने के बाद एक जनवरी से हावड़ा जलपाईगुड़ी के बीच यात्रा शुरू कर चुकी पूर्वी भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच करवाने की मांग भाजपा ने की है। वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने इसे लेकर ट्विटर पर लिखा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण, बीमार मानसिकता का परिचायक है। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत की गौरव वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है। क्या उद्घाटन के दिन जय श्री राम के नारों का बदला लिया जा रहा है? मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्रालय से अनुरोध करता हूं कि घटना की जांच एनआईए से कराई जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
इधर भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख और उत्तर बंगाल के प्रभारी अमित मालवीय ने भी इस घटना को लेकर ममता बनर्जी पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि बंगाल के उत्तर से दक्षिण हिस्से को जोड़ने वाली विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे वाली इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन की सख्त जरूरत थी। जब सड़कों और हवाई अड्डे जैसी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की बात आती है तो ममता बनर्जी एक आपदा की तरह बर्ताव करती हैं। अब वंदे भारत ट्रेन की भी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना में सी-13 नंबर कोच में सवार एक यात्री घायल हो गए हैं। ट्रेन की खिड़की के कांच पर पत्थर फेंके गए जिसकी वजह से कांच टूट गया। यहां तक कि दरवाजे पर भी पथराव हुए हैं जिसके कारण ऑटोमेटिक दरवाजा भी ठीक से काम नहीं कर रहा है।
घटना
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, भाजपा ने की एनआईए जांच की मांग
- by Gayatri Yadav
- January 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1292 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, DRUGS, newsupdate
SLG To Kolkata लग्जरी(Volvo) बस से सफर करना चाहते
October 15, 2026
