सिलीगुड़ी: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर तीन दिन में लगातार दो बार पथराव की घटना को लेकर रेल विभाग हरकत में आ गया है । गौरतलब है मालदा के बाद मंगलवार को फिर एनजीपी के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया । इसकी शिकायत आरपीएफ पहले ही दर्ज करा चुकी है। मामले को लेकर बुधवार को एसआरपी कार्यालय में आरपीएफ व जीआरपीएफ के अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक हुई | बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में जीआरपी के एसपी एस सेल्वामुरुगन ने कहा मामले की जांच की जा रही है, जीआरपी मामले की जांच कर रही है। मालदा के बाद कल न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन में प्रवेश करने से पहले वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया । इस घटना में कौन-कौन शामिल है इसकी जांच की जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पहले से ही कड़ी नजर रखी जा रही है, इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसके जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा |
लाइफस्टाइल
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव को लेकर उच्च स्तरीय बैठक !
- by Gayatri Yadav
- January 4, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 991 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
