कोलकाता: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बर्बरता की सारी हदें पार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक कंबल के लिए एक भिखारी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। घटना दुर्गापुर की है। शुक्रवार को जिला पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि करते हुए बताया गया है कि रवींद्र भवन के सामने यह घटना हुई है। लोगों ने बताया कि रात के समय एक व्यक्ति ने भिखारी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा है। जिसने वारदात को अंजाम दिया है वह भी मानसिक तौर पर विक्षिप्त बताया जा रहा है। दावा है कि उसने पहले भी ऐसे ही एक और व्यक्ति को मौत के घाट उतारा था लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। उसे गिरफ्तार कर मेंटल हॉस्पिटल में ले जाया जाना चाहिए था लेकिन पहली वारदात के बाद से भी वह खुलेआम घूम रहा था।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि रवींद्र भवन छतर बस स्टैंड पर एक भिखारी सो रहा था। उसी समय हमलावर उसका कंबल खींचने लगा। भिखारी ने जब देने से इनकार किया तो उसमें डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया और तब तक पीटता रहा जब तक उसकी जान नहीं चली गई। वारदात के समय कई लोग वहां थे लेकिन किसी ने भी भिखारी को बचाने की कोशिश नहीं की। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खून से लथपथ भिखारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति आसानी से वहां से फरार होने में सफल रहा है। उसे लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। दावा किया जा रहा है कि वह भी पागल है और इसी तरह से लोगों को मौत के घाट उतार रहा है।
घटना
एक कंबल के लिए भिखारी की गई जान !
- by Gayatri Yadav
- January 6, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1675 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, DRUGS, newsupdate
SLG To Kolkata लग्जरी(Volvo) बस से सफर करना चाहते
October 15, 2026
