सिलीगुड़ी: सोमवार दोपहर को ईस्टर्न बाई पास इलाके के पेट्रोल पंप के सामने सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार एक छोटा चार पहिया वाहन पेट्रोल पंप के सामने सिग्नल पर रुका और अचानक पीछे से एक बाइक ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चार पहिया वाहन व बाइक को जब्त कर थाने ले गई। घटना में चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। एनजेपी थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है।
घटना
सड़क हादसे का शिकार हुआ बाइक सवार !
- by Gayatri Yadav
- February 6, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2164 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
death, condolences, incident, Obituaries, sad news
उदलाबाड़ी में सड़क हादसे में 17 वर्षीय राजदीप दे
July 16, 2026
