सिलीगुड़ी: एक होम ट्यूटर का संदिग्ध शव कमरे से बरामद किया गया | यह घटना 37 नंबर वार्ड राउतपाड़ा इलाके की है | जानकारी अनुसार मृत व्यक्ति का नाम 58 वर्षीय स्वपन राउत बताया गया है और वह एक होम ट्यूटर थे,वे लगभग 3 वर्षों से इलाके के किराए के मकान में रह रहे थे | प्रारंभिक सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में कई दिनों से दुर्गंध फैल रही थी और वहीं कुछ दिनों से होम ट्यूटर भी दिखाई नहीं दे रहे थे | इस किराए के मकान की खिड़की खुली हुई थी, जब अंदर स्थानीय लोगों ने देखा तो होम ट्यूटर स्वपन राउत का शव पड़ा हुआ था | घटना की जानकारी आशीघर चौकी को दी गई | सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया | वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है |
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)