नेशनल हाईवे नंबर 10, जो पहाड़ी क्षेत्रों के लिए एक प्रमुख संपर्क मार्ग है,वहां एक बार फिर ताज़ा भूस्खलन के चलते 11 माइल और 12 माइल के बीच, मामखोला के पास सड़क पूरी तरह बंद हो गई है।हालांकि कल शाम ही रास्ते को मलबा हटाकर खोला गया था,लेकिन आज सुबह फिर से भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर गिरने के बाद यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। लिकुभिर इलाके में भी खुले स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं,जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। प्रशासन की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है. इस कारण स्थानीय निवासी, साथ ही इलाके में घूमने आए पर्यटक भी परेशान हैं।सड़क बहाल करने का कार्य जारी है, लेकिन लगातार बारिश और ढलानों की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ राहत कार्यों को अंजाम दे रहा है।
nh10
newsupdate
sikkim
siliguri
नेशनल हाईवे 10 पर फिर भूस्खलन !
- by Ryanshi
- July 30, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3780 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, kalimpong, newsupdate
Kalimpong में चालक महासंघ के कार्यक्रम में राजू बिष्ट
October 4, 2026
darjeeling, good news, HILLS, kalimpong, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri, tourist
दार्जिलिंग-कालिम्पोंग में पर्यटन को बढ़ावा देने पर मंथन, त्योहार
September 30, 2026
landslide, newsupdate, sad news, weather
पश्चिम सिक्किम में फिर भूस्खलन का कहर, खतरे की
September 25, 2026
kalimpong, Action, arrested, darjeeling, good news, newsupdate
कालिम्पोंग में गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध
September 19, 2026
