हर छात्र-छात्रा का पहला गुरु होता है उसके माता-पिता। और इसी संदेश को बच्चों तक पहुँचाने के लिए नेताजी बॉयज़ प्राइमरी स्कूल ने शिक्षक दिवस को कुछ अलग अंदाज़ में मनाया। कल यानी 5 सितंबर भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। लेकिन नेताजी बॉयज़ प्राइमरी स्कूल ने एक दिन पहले ही पूरे उत्साह के साथ स्कूल प्रांगण में इस खास दिन का आयोजन किया।कार्यक्रम की शुरुआत हुई कैंडल और केक काटकर डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देने के साथ। इसके बाद मुख्य शिक्षक और अन्य अध्यापक-अध्यापिकाओं ने बच्चों के बीच उनकी प्रेरणादायी बातें साझा कीं।इस बार स्कूल प्रशासन ने कुछ अलग सोचा।जहां आमतौर पर शिक्षक छात्र-छात्राओं से उपहार लेते हैं, वहीं इस बार उल्टा हुआ। शिक्षकों ने अभिभावकों को गुलाब और उपहार देकर सम्मानित किया।मिड-डे मील भी खास रहा। खुद शिक्षकों ने बच्चों के हाथ में भोजन थमाया।प्रधान शिक्षक कंचन दास ने कहा — ‘हमने इस पहल का उद्देश्य यही रखा कि छात्र समझें, उनके जीवन के पहले गुरु होते हैं उनके माता-पिता। इसी संदेश को लेकर इस बार शिक्षक दिवस को थोड़ा हटके अंदाज़ में मनाया गया।यानी शिक्षक दिवस के इस आयोजन ने बच्चों को सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि एक गहरा संदेश भी दिया।
siliguri
newsupdate
siliguri metropolitan police
SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
teacher's day
शिक्षक दिवस पर अनोखी पहल, नेताजी बॉयज़ प्राइमरी स्कूल ने दिया खास संदेश !
- by Ryanshi
- September 4, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2402 Views
- 1 year ago

Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
Raju Bista, bjp, congress, good news, newsupdate, Politics
लोकतंत्र और चुनावी संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
Raju Bista, good news, kalimpong, newsupdate
कालिम्पोंग में अगले 15 दिनों तक टैंकरों से होगी
November 4, 2026
