सिलीगुड़ी नंबर वार्ड 43 लोअर भानु नगर में नहाने के दौरान एक 13 वर्षीय बच्ची की आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम 45 वर्षीय विश्व शर्मा बताया गया है।
अब विश्व शर्मा के इस हरकत को विकृत मानसिकता कहें या फिर मनचलापन, इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा बना हुआ है । सूत्रों से जानकारी मिली है कि, जब 13 वर्षीय बालिका स्नान कर रही थी, उस दौरान विश्व शर्मा बच्ची की आपत्तिजनक वीडियो बना रहा था और स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। देखते ही देखते इस मामले को लेकर क्षेत्र में उत्तेजना का माहौल बन गया । स्थानीय लोगों ने भक्ति नगर थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पहले तो उन्होंने आक्रोशित हुए, लोगों को शांत किया, फिर विश्व शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। लोगों ने आरोपी विश्व शर्मा को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। बता दे कि, भक्ति नगर थाने की पुलिस ने आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया।
जुर्म
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
13 वर्षीय बालिका की आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
- by Gayatri Yadav
- July 6, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 84 Views
- 6 hours ago
