October 25, 2025
Sevoke Road, Siliguri
WEST BENGAL AIIMS bjp NAGRAKATA newsupdate westbengal

नागराकाटा में हमला: भाजपा सांसद खगेन मुर्मु की आंखों की तकलीफ जारी, दिल्ली AIIMS में होगा आगे का इलाज !

Attack in Nagrakata: BJP MP Khagen Murmu continues to suffer from eye problems, will undergo further treatment at Delhi AIIMS!

भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार नागराकाटा में राहत वितरण के दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने के बाद भाजपा सांसद खगेन मुर्मु की आंखों के नीचे की दर्द और सूजन कम नहीं हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के AIIMS (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) ले जाया जाएगा।

चिकित्सकों की देखरेख में विस्तृत जांच के बाद ही आगे की चिकित्सा प्रक्रिया तय की जाएगी। इस दौरान उनकी स्थिति पर पार्टी नेतृत्व भी नजर बनाए हुए है।
आज सांसद खगेन मुर्मु को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में उनकी हालत लगभग स्थिर है। अगले इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह पहले मालदा अपने घर जाएंगे और परिवार के साथ समय बिताएंगे, उसके बाद ही दिल्ली में आगे के इलाज के लिए ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *