September 23, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल राजनीति सिलीगुड़ी

बंगाल की संस्कृति खतरे में है : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार !

सिलीगुड़ी: आज सिलीगुड़ी में दिन भर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता छाए रहे | बता दे कि,आज सिलीगुड़ी भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सिलीगुड़ी थाने का गंगाजल से शुद्धिकरण किया, उस दौरान भाजपा महिलाओं ने राज्य में हो रहे महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विभिन्न तरह के आरोप लगाए | इसके अलावा आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार दो दिनों के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने सिलीगुड़ी पहुंचे | जलपाईगुड़ी स्टेशन में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया | इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए, सुकांत मजूमदार ने कहा कि, जिस तरह से बंगाल में अपराधी घटनाएं घटित हो रही है,अब बंगाल की संस्कृति खतरे में है और यह सिर्फ दक्षिण बंगाल में नहीं उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भी देखने को मिल रही है, जो की चिंता का विषय है और उन्होंने मुख्यमंत्री को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि, राज्य की मुख्यमंत्री आरजी कर मेडिकल महिला डॉक्टर दुष्कर्म और हत्याकांड से राज्य की जनता का ध्यान हटाना चाहती है और वह इस कोशिश में लगी हुई है | इसके अलावा उन्होंने कहा,जिस तरह से दक्षिण बंगाल में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, उसको लेकर भी राज्य में राजनीति शुरू हो गई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में नजर बनाए हुए हैं और बाढ़ की खबर रख रहे हैं, वहीं भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में रहता कार्य पहुंचा रहे है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *