16 फरवरी 2023 को लगभग 1800 बजे, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा थाना के तहत सीमावर्ती गाँव बनेश्वर जोत के कुछ ग्रामीणों ने सीमावर्ती गांव बाणेश्वर जोत की एक महिला जो प्रसव के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती हुई थी, रक्त की आपातकालीन सहायता के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सिलीगुड़ी सेक्टर के तहत 176 बटालियन बीएसएफ के बीएसएफ बीओपी महानंदा से संपर्क किया। इसके अलावा, 176 बटालियन बीएसएफ के बीओपी महानंदा के एक बीएसएफ कर्मी कांस्टेबल हंसराज चैधरी ने जान बचाने के लिए महिला को आपातकालीन आधार पर अस्पताल में 01 यूनिट रक्तदान किया। उसके बाद भर्ती महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। महिला और बच्ची की स्थिति सामान्य है। महिला के परिजनों व ग्रामीणों ने बीएसएफ जवानों की इस त्वरित कार्रवाई की दिल से सराहना की।
बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के महानिरीक्षक अजय सिंह के गतिशील नेतृत्व में बीएसएफ के जवान अपने नियमित सीमा वर्चस्व कार्य के अलावा इस तरह के अनुकरणीय कार्य आवष्यकतानुसार करते रहते हैं। सीमावर्ती आबादी के बीच सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देने के अलावा, बीएसएफ हमेशा जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता के समय में मदद करता रहता है।
लाइफस्टाइल
बीएसएफ के जवान ने प्रसव के समय महिला को दिया रक्त बचाई जान !
- by Gayatri Yadav
- February 17, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1283 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, dooars, durga puja, good news, newsupdate, rain, weather
पूजा से पहले ही हो जाएगी मानसून की विदाई!
September 12, 2026
suvendu adhikary, bjp, north bengal, siliguri, WEST BENGAL, westbengal
पहाड़ के विकास और चाय बागानों की सुरक्षा के
September 8, 2026
