कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने जा रही हैं। इस बार बैठक कोलकाता में होगी।
राज्य प्रशासन के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक के लिए कोलकाता आ सकते हैं। प्रधानमंत्री इस परिषद के अध्यक्ष हैं। इसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सदस्य के तौर पर शामिल हैं। कई कार्यक्रम होने हैं इसलिए इसमें मुख्यमंत्री का शामिल होना भी लगभग तय है। अगर प्रधानमंत्री आते हैं तो अलग से ममता के साथ उनकी बैठक भी होगी, जिसमें पश्चिम बंगाल के बकाए के भुगतान के बारे में भी चर्चा हो सकती है।
खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां जब भी जांच तेज करती हैं तब ममता दिल्ली जाकर पीएम से मुलाकात करती हैं और इधर केंद्रीय एजेंसियों की जांच की गति भी धीमी हो जाती है। अब एक बार फिर बंगाल भाजपा के सभी सांसद और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी दिल्ली में हैं। वहां तृणमूल के खिलाफ जांच तेज करने समेत चुनावी रणनीति पर बैठक हुई है। इस बीच ममता का एक बार फिर प्रधानमंत्री से मिलना नए राजनीतिक अटकलों को बल दे रहा है।
राजनीति
मुख्यमंत्री ममता वर्ष के अंत में करेंगी प्रधानमंत्री मोदी स्वागत!
- by Gayatri Yadav
- December 20, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1358 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
Politics, bjp, newsupdate, sad news, TMC, WEST BENGAL, westbengal
सिलीगुड़ी में फ्लेक्स फाड़ने को लेकर राजनीतिक तनाव, थाने
February 20, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, arrested, newsupdate, Politics, TMC
तृणमूल नेता ने हाथ में AK-47 लेकर उग्रवादी संगठन
February 18, 2026
Raju Bista, bjp, newsupdate, Politics, TMC
राजू बिष्ट द्वारा खुद को सबसे बड़ा ‘गुंडा’ बताने
February 18, 2026
bjp, mamata banerjee, Politics, WEST BENGAL, westbengal
बीजेपी बंगाल में आई तो मांस, मछली बंद? चुनाव
February 18, 2026
