March 12, 2026
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स सिलीगुड़ी

फूलबाड़ी महानंदा बैराज से शव बरामद !

सिलीगुड़ी: सुबह फूलबाड़ी महानंदा बैराज से शव बरामद किया गया, इस घटना से उस क्षेत्र में सनसनी फैल गई | शव को फूलबाड़ी महानंदा बैराज के लॉकगेट से बरामद किया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है | जानकारी अनुसार स्थानीय लोगों ने महानंदा बैराज में शव को तैरते हुए देखा और फांसीदेवा थाने की पुलिस को सूचना दी गई | पुलिस ने घटनस्थल पर पहुंच कर शव को बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गई है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *