October 17, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल लाइफस्टाइल

SikkimTeesta flood में प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की याद में बने स्मारक स्थल का अगले हफ्ते उद्घाटन करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह !

सिक्किम: सिक्किम में 4 अक्टूबर 2023 को आए विनाशकारी जल प्रलय में सैकड़ो लोग समा गए | इस विनाशकारी आपदा ने सिक्किम के साथ बंगाल के भी कई क्षेत्रों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और उस भयावह जल प्रलय में भी सेना के वीर जवानों ने अपनी प्राणों की आहुति देकर लोगों की जान बचाई | उन बहादुर सैनिक के बलिदान को हमेशा अमर बनाने के लिए स्मारक स्थल का निर्माण किया गया है | इस स्मरण स्थल का निर्माण सिक्किम के माननीय राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के नेतृत्व में किया गया और इस स्मरण स्थल का उद्घाटन अगले सप्ताह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा | आज इस स्थल का जायजा लेने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग पहुंचे थे | इस दौरान उन्होंने कहा कि, इस स्थान में आकर वे गौरवान्वित महसूस है, क्योंकि यह स्थल उन वीरों की याद किया दिलाता है, जिन्होंने निस्वार्थ और बहादुरी से जनहित में कार्य करते हुए अपनी प्राणों की आहुति दे दी | इस दौरान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *