March 21, 2026
Sevoke Road, Siliguri
घटना प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

सिक्किम में हुए हड़ताल से पर्यटन उद्योग को हो रहा नुकसान !

सिक्किम: सिक्किम में 12 घंटे की हड़ताल से पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | ज्वाइंट एक्शन कमीशन के आह्वान पर आज सिक्किम में 12 घंटे की हड़ताल जारी है | सुबह से ही सिक्किम में सन्नाटा पसरा हुआ है | पर्यटकों के वाहनों को भी छूट नहीं दी गई है नतीजतन, सिक्किम जाने के रास्ते में कई पर्यटक फंस हुए हैं | बता दे की सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक मामले में फैसला सुनाते हुए सिक्किम में रह रहे नेपाली समुदाय के लोगों को अप्रवासी बताया था, इस विरोध को लेकर सिक्किम की राजनीति सक्रिय हो गई है | ज्वाइंट एक्शन कमीशन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में आज सिक्किम में 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। सिक्किम के सभी राजनीतिक दलों ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया हैं |
लेकिन इस बंद से पर्यटन उद्योग को काफी प्रभाव पड़ रहा है। सिलीगुड़ी के एसएनटी बस टर्मिनस में कई पर्यटकों के फंसने की खबर सामने आयी हैं | दूसरी ओर पर्यटकों ने बताया कि उन्हें इस हड़ताल के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी, जिसके चलते वे सिलीगुड़ी में फंस गए और उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *