कोलकाता: राज्य के बहुचर्चित मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार बीरभूम जिले के तृणमूल अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोशिशों को झटका लगा है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने अनुब्रत के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी तो कर दिया था, लेकिन मंगलवार को उन्हें एक मामले में बीरभूम के दुबराजपुर कोर्ट ने 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अब फिलहाल ईडी उन्हें दिल्ली नहीं ले जा सकेगा। तृणमूल कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में अनुब्रत को पुलिस हिरासत में भेजा गया है। वह दुबराजपुर थाने में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। आगामी 27 दिसंबर को उन्हें एक बार फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले बालीगिरी पंचायत के पूर्व प्रमुख शिवठाकुर मंडल पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में शिवठाकुर ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साल भर बाद हुई इस प्राथमिकी को लेकर भी पुलिस की कार्य शैली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी मामले में पुलिस ने उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जिसमें उन्हें 7 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। दावा किया जा रहा है कि राज्य प्रशासन के साथ मिलकर यह साजिश रची गई है ताकि अनुब्रत को दिल्ली ले जाने की ईडी की योजना फेल हो जाए। केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने बताया है कि इसके खिलाफ हाई कोर्ट में आवेदन किया जाएगा।
जुर्म
ईडी की कोशिशों पर फिरा पानी, तृणमूल अध्यक्ष अनुब्रत नहीं जाएंगे दिल्ली !
- by Gayatri Yadav
- December 20, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2034 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, DRUGS, newsupdate
SLG To Kolkata लग्जरी(Volvo) बस से सफर करना चाहते
October 15, 2026
