September 16, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जलपाईगुड़ी जुर्म सिलीगुड़ी

तस्करी से पहले पांच गौ बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार !

सिलीगुड़ी: शहर में गौ तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, प्रशासन की सतर्कता के बावजूद कुछ तस्कर गौ तस्करी को अंजाम दे रहे है | जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने फिर से एक गौ तस्करी के मामले को नाकाम किया | जानकारी अनुसार न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने बीती रात गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर छानबीन करते हुए फूलबाड़ी संलग्न आमाईदिघी संलग्न इलाके में एक वाहन से पांच गौ को बरामद किया, साथ इस मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया | जानकारी मिली है कि, बरामद गायों को बिहार से असम ले जाया जा रहा था | तस्करों का नाम मुक्तार अली, रिजवान करीम और मोहम्मद समर बताया गया है | पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *