सिलीगुड़ी: जागृति स्पोर्टिंग क्लब ,अपर बागडोगरा द्वारा छठ पूजा कमेटी का गठन किया गया। छठ पूजा कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अकलेश दुबे, सचिव अंबुज राय और कैशियर भरत राय को निर्वाचित किया गया। जागृति स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा छठ पूजा आयोजन का यह 43वां वर्ष है। इस वर्ष जागृति स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों ने सार्वजनिक बैठक में महिला सदस्यों को प्रमुखता से स्थान दिया । इस बैठक में अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत के उपप्रधान संजीत महतो उर्फ गुड्डू भी उपस्थित रहे। कमेटी के महिला सदस्यों में रीना महतो,लक्खी सिन्हा, पुतुल मुर्मू, सुजाता इंदवार ने अपने विचार व्यक्त किया । सलाहकार के रूप में अनिल सिंह, नारायण बिसाई, आशिष झा, राकेश दुबे, रंजीत राय, मनीष गुप्ता को नियुक्त किया गया। इस दौरान बताया गया कि, वृन्दावन से पंडित जी आकर मंत्रोच्चारण द्वारा भक्तों को अर्घ्य दान करवाएंगे । साथ ही संध्या अर्घ्यं पर दर्शणाथियों के लिए खीर का प्रसाद और सुबह के समय खिचड़ी का प्रसाद दिया जाएगा । पूजा कमेटी के सचिव अंबुज राय ने बताया कि, पूरे 4 किलोमीटर के रास्ते को लाइट से सजाया जाएगा, साथ ही 24 घंटे का संपूर्ण रामायण पाठ और हरिकिर्तन का भी आयोजन किया जाएगा । भव्य शोभा यात्रा के साथ विसर्जन की भी तैयारी की जाएगी |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
छठ पूजा कमेटी का गठन !
- by Gayatri Yadav
- October 28, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 953 Views
- 2 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
