January 12, 2026
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार !

सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाने की पुलिस ने डकैती की योजना को विफल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार प्रधान नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि, डागापुर चाय बागान संलग्न इलाके में कुछ युवक इकट्ठा होकर डकैती की योजना बना रहे हैं | सूचना मिलते ही प्रधान नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को आता देख कुछ युवक मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | आरोपियों के नाम शिवा बर्मन, खोकोन महंत, राकेश साह और मिथुन खतीक बताया गया है | पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई हथियार बरामद किए | शनिवार आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | प्रधान नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *