August 13, 2025
Sevoke Road, Siliguri
arrested crime newsupdate siliguri siliguri metropolitan police

सिलीगुड़ी में डकैती की योजना रचने वाले चार आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस की बड़ी कामयाबी !

Four accused of planning robbery in Siliguri arrested, big success for police!

सिलीगुड़ी में सोमवार देर रात प्रधान नगर थाना की एंटी क्राइम विंग ने डकैती की योजना रच रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के डी आर आई कॉलोनी रेलवे क्वार्टर इलाके में लगभग दस से अधिक बदमाश डकैती के लिए एकत्रित हो रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत अभियान चलाया और चार आरोपियों को पकड़ने में सफल रही। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी देखकर बाकी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की साहनी (कुलीपाड़ा), विजय ओराव (देविदांगा), सौरभ दर्जी (आलीपुरद्वार) और रवि सरकार (दशरथ पुरी, सिलीगुड़ी) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले कई उपकरण भी बरामद किए गए हैं। मंगलवार को इन चारों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान तेज किया जाएगा।

प्रधाननगर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *