भारत के पड़ोसी देश Nepal में गुरुवार को आम चुनाव हो रहे हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके तहत Panitanki इलाके समेत भारत-नेपाल सीमा के कई हिस्सों को सील कर दिया गया है।
नेपाल के गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार 3 मार्च से 5 मार्च की आधी रात तक भारत-नेपाल सीमा को बंद रखा गया है। इस दौरान सीमा के जरिए किसी भी तरह का इंपोर्ट या एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकेगा। हालांकि आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है।
सीमा पर सुरक्षा के मद्देनजर Sashastra Seema Bal (SSB) के जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं, वहीं राज्य पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। बॉर्डर से आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
नॉर्थ बंगाल में पानीटंकी बॉर्डर समेत भारत-नेपाल सीमा के सभी प्रमुख मार्गों को फिलहाल सील कर दिया गया है। हालांकि इस कदम का उद्देश्य चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकना और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाए रखना है।
लेकिन बॉर्डर बंद होने से स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। पानीटंकी के व्यापारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र होने के कारण उनका व्यापार काफी हद तक नेपाल पर निर्भर करता है। ऐसे में बॉर्डर बंद रहने से कारोबार प्रभावित हुआ है।
उधर, नेपाल में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक छात्र आंदोलन और इसके बाद K. P. Sharma Oli की सरकार गिरने के बाद नेपाल राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में इस चुनाव को देश की राजनीतिक स्थिति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

