संविधान निर्माता सह भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती टाउन हॉल में विभिन्न कार्यकर्मो के माध्यम से मनाई गई |
सर्वप्रथम टाउन हॉल में लगी बाबा साहब की प्रतिमा पर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र जैन, , शिक्षक दीपक पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप रविदास, कोषाध्यक्ष संजय पासवान के द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए मंच पर बैठे विभिन्न अतिथियों के द्वारा बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डेल | बता दे कि, बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश में हुआ था वे अपने माता-पिता का 14 वें संतान थे, जिन्होंने काफी संघर्षों के साथ शिक्षा हासिल की थी और बाबा साहेब ने दुनिया के 60 देशों के संविधानों का गहन अध्ययन किया, ताकि भारत के लिए एक उपयुक्त और समावेशी संविधान बनाया जा सके, और वे इसमें सफल भी रहे | देखा जाए तो संविधान किसी देश में लोकतंत्र और गणतंत्र के निर्माण के लिए आवश्यक है। यह सरकार की रूपरेखा निर्धारित करता है, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है, और सरकार की शक्तियों को सीमित करता है, संविधान ही सुनिश्चित करता है कि, सरकार जनता द्वारा और जनता के लिए चुनी जाती है |
आज के इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला, पुरूष, युवा के साथ-साथ डॉ देवेंद्र प्रसाद, प्रोफेसर अरविंद दास, संजय पासवान, देव बाबू, के अलावा नगर परिषद के वार्ड पार्षद शामिल हुए थे |
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)