July 4, 2025
Sevoke Road, Siliguri
लाइफस्टाइल उत्तर बंगाल सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी नगर निगम के खिलाफ वाम मोर्चा ने किया प्रदर्शन

सिलीगुड़ी: वाम मोर्चा ने गुरुवार को हिलकार्ट रोड स्थित अनिल विश्वास भवन से सिलीगुड़ी नगर निगम तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। वाम मोर्चा ने आरोप लगाया कि, सिलीगुड़ी नगर निगम शहर में नागरिक सेवाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में पूरी तरह विफल रहा है। वाम नेतृत्व ने शहर की बेहाल सड़कों, नालियों, सफाई से लेकर समग्र विकास कार्यों में उदासीनता को लेकर सवाल किए |

इस प्रदर्शन में पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य मौजूद हुए, उन्होंने कहा, “विकास ही नहीं, बल्कि शहर में कानून-व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है।” उनके अनुसार, तृणमूल के नेतृत्व वाली मौजूदा नगर निगम बोर्ड विकास के नाम पर भ्रष्टाचार में लिप्त है।

दूसरी ओर, इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम के उप मेयर रंजन सरकार ने कहा, “वामपंथी शहर का विकास करने में विफल रहे। आज सिलीगुड़ी में जो भी विकास हुआ है, वह तृणमूल के दौर में हुआ है। साथ ही सवाल किए, अशोक भट्टाचार्य ने मेयर रहते हुए खुद क्या विकास किया था? – वामपंथियों ने यह भी दावा किया कि, शहर के नागरिक हर दिन परेशान हो रहे हैं और इसके खिलाफ उन्होंने भविष्य में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *