सिलीगुड़ी: पुलिस ने एक नेपाल के युवक को फर्जी वोटर कार्ड और आधार कार्ड के साथ पकड़ा है। सोमवार 26 जून रात करीब ग्यारह बजे नक्सलबाड़ी थाने के डीआईबी कार्यालय में आरोपी गोपाल खरका पकड़ा गया। वह नेपाल के झापा जिले का निवासी बताया गया है |
जानकारी अनुसार गोपाल खरका ने आधार के साथ भारतीय वोटर कार्ड, पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था । कल वह सभी पासपोर्ट दस्तावेजों की जांच के लिए नक्सलबाड़ी थाने आए थे, लेकिन डीआईबी कार्यालय के अधिकारियों को उनके दस्तावेजों पर संदेह हुआ और पूछताछ के बाद नेपाल के पहचान पत्र और पासपोर्ट बरामद किया गया । जानकारी यह भी मिली है कि, आरोपी ने कुछ साल पहले नक्सलबाड़ी के निवासी एक दंपत्ति को माता-पिता बता कर और दलालों के माध्यम से मतदाता और आधार कार्ड बनवाया था । जब वह डीआईबी कार्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन कराने आया गया, तब व्यक्ति पर संदेह हुआ और वो पकड़ा गया | नक्सलबाड़ी के खुफिया अधिकारी ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है |
उत्तर बंगाल
घटना
जुर्म
सिलीगुड़ी
फर्जी वोटर कार्ड और आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया नेपाल का युवक !
- by Gayatri Yadav
- June 27, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 964 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
amit shah, good news, newsupdate, siliguri
31 जनवरी को सिलीगुड़ी में अमित शाह की जनसभा!
January 27, 2026
siliguri, arms, crime, firearms, good news, newsupdate, sad news
विधानसभा चुनाव से पहले सिलीगुड़ी बनेगा आग्नेयास्त्रों का अड्डा?
January 24, 2026
amit shah, bjp, ELECTION, NARENDRA MODI, Politics, WEST BENGAL, westbengal
सिलीगुड़ी आ रहे हैं अमित शाह!
January 22, 2026
china, bangladesh, chicken neck, good news, india, newsupdate, siliguri
बांग्लादेश की शह पर चिकन नेक की तरफ बढ़ता
January 21, 2026
