सिलीगुड़ी: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे देश के साथ विदेशों में भी एक अलग पहचान रखती है और फ़िलहाल वे लंदन में देश का प्रतिनिधित्व कर रही है | देखा जाए तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पुरे जीवन को ही राजनीति को समर्पित कर दिया है | वहीं पवन चामलिंग वे सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जिन्होंने कई दशक तक सिक्किम को संभाल, कुछ दिनों पहले ही कोलकाता नवान्न में सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने गए थे | उन दोनों के बीच औपचारिक बातें हुई , साथ ही पवन चामलिंग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सिक्किम आने का न्योता भी दिया, लेकिन इस राजनीतिक औपचारिक भेंट को नाम्ची निवासी विशाल नामक युवक ने AI की मदद से आपत्तिजनक बना दिया |
पहले तो विशाल ने AI की मदद से सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आपत्तिजनक वीडियो बनाई, फिर उसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चूका है | इसी को लेकर आज पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षा समिति की ओर से सिलीगुड़ी साइबर थाना में एक मामला दर्ज किया गया | इस दौरान समिति के सदस्यों में कहा कि, वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं वह राज्य के साथ देश की पहचान भी है वर्तमान समय में वह लंदन में अपने भारत देश का प्रतिनिधित्व कर रही है और वहीं कुछ लोग A I की मदद से इस तरह की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं और वहीं सिक्किम के पूर्वक मुख्यमंत्री पवन सिंह भी एक अपनी पहचान रखते हैं | इस तरह से दोनों के बीच आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करना या उचित नहीं है | इस तरह की हरकत करने वालों को सजा मिलनी चाहिए, इस घटना से कई लोग आहत भी हुए है | इससे सिक्किम और बंगाल दोनों राज्यों के बीच ताल मेल भी में बिगाड़ सकते हैं और युवा पीढ़ी को गलत संदेश भी मिल सकता है |
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)