सिलीगुड़ी: ओबीसी वर्ग की ओर से आज एसडीओ में एक ज्ञापन सौंपा गया | बाप्पी पाल ने इस दौरान संवाददाता के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि, बंगाल सरकार जिस तरह से ओबीसी के साथ वैचारिक भेदभाव कर रही है वह सही नहीं है, क्योंकि अल्पसंख्यक को “ए कैटेगरी” में रखा गया है, वहीं ओबीसी को “बी कैटेगरी” में रखा गया है, जिसके कारण अल्पसंख्यक को काफी सारी सुविधाएं मिल रही है और ओबीसी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं | उन्होंने कई प्रकार के आरोप भी राज्य सरकार पर लगाए, उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार वोट बैंक के राजनीति कर रही है, जिसके कारण ही आज “ए कैटेगरी” में अल्पसंख्यक को रखा गया है | उन्होंने कहा लगभग 200 शिकायत पत्र इकट्ठा किए गए हैं ,ओबीसी वर्ग की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है, उनकी मांग है, राज्य सरकार ने जो फैसला लिया है उसे पर पुनः विचार करें, यदि यह जल्द से जल्द नहीं होता है, तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा |
इसके अलावा बाप्पी पाल ने यह भी बताया कि, सरकार द्वारा जितने भी परियोजनाएं और सुविधाएं हैं, अल्पसंख्यक को आसानी से मिल रहे हैं, लेकिन वहीं ओबीसी संप्रदाय के लोग इससे वंचित रह रहे हैं और वह इसका तीव्र विरोध करते हैं |
लाइफस्टाइल
उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ी
ओबीसी वर्ग की ओर से राज्य सरकार के निर्णय का विरोध
- by Gayatri Yadav
- June 12, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1453 Views
- 9 months ago

Share This Post:
Related Post
Politics, bjp, newsupdate, sad news, TMC, WEST BENGAL, westbengal
सिलीगुड़ी में फ्लेक्स फाड़ने को लेकर राजनीतिक तनाव, थाने
February 20, 2026
Uncategorized, arrested, newsupdate, Politics, TMC
तृणमूल नेता ने हाथ में AK-47 लेकर उग्रवादी संगठन
February 18, 2026
Raju Bista, bjp, newsupdate, Politics, TMC
राजू बिष्ट द्वारा खुद को सबसे बड़ा ‘गुंडा’ बताने
February 18, 2026
bjp, mamata banerjee, Politics, WEST BENGAL, westbengal
बीजेपी बंगाल में आई तो मांस, मछली बंद? चुनाव
February 18, 2026
