September 16, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

श्री सालासर दरबार धाम सिलीगुड़ी में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव को करें प्रसन्न !

सिलीगुड़ी: आज पहले सोमवार को श्री सालासर दरबार धाम, सिलीगुड़ी में रुद्राभिषेक किया गया और श्री सालासर दरबार धाम, सिलीगुड़ी के गुरु जी कैलाश शर्मा के अनुसार सावन के महीने को पावन महीना माना जाता है, क्योंकि सावन के महीने में पूरी धरती में भगवान शिव की आराधना की जाती है और भक्त भगवान शिव को जल चढ़ाकर प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं, तो वहीं शिवालयों में भक्तों की भीड़ भी देखने को मिलती है | लोग दूर-दूर के शिव धामों में भगवान शिव को जलाभिषेक करने पहुंचते हैं | भगवान शिव कल्याणकारी है उनकी आराधना करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और यदि भक्त को भगवान शिव को प्रसन्न करना है, तो रुद्र अभिषेक कर उनको प्रसन्न किया जा सकता है | रुद्र अभिषेक शिव आराधना के सर्वश्रेष्ठ तरीकों में से एक है, शिवलिंग पर मंत्र उच्चारण के साथ अभिषेक करने से भगवान रुद्र यानी भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करते हैं |

भोलेनाथ सभी के दुखों को नष्ट करते हैं और सभी देवताओं में रुद्र की उपस्थिति होती है सभी देवता रुद्र की ही आत्मा है, रुद्र अभिषेक से भक्तों की मनोकामनाएं तो पूर्ण होती ही है, इसके अलावा मानसिक समस्या में लाभ, कुंडली में मौजूद मारकर ग्रहण के प्रभाव को दूर करता है, धन लक्ष्मी की प्राप्ति होती है, शत्रु से छुटकारा मिलता है, तो माता-पिता का स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहता है, गंभीर से गंभीर रोगों से छुटकारा मिल जाता है, तो कोर्ट कचहरी के मामलों में भी विजय की प्राप्ति होती है, वही अकाल मृत्यु का भय भी समाप्त हो जाता है, घरेलू समस्याओं से छुटकारा भी मिल जाता है और सुयोग्य संतान की प्राप्ति होती है | देखा जाए तो रुद्र अभिषेक को पौराणिक कथाओं में भी सर्वश्रेष्ठ माना गया है | कालसर्प योग, ग्रहण के क्लेश, व्यापार में नुकसान, शिक्षा में रुकावट आदि सभी कारणों को दूर करने में रुद्र अभिषेक फल दायक साबित होता है |

शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा दृष्टि की प्राप्ति होती है और सारी समस्याओं का निवारण हो जाता है | यह कहना गलत नहीं होगा कि, रुद्राभिषेक से मनुष्य के सारे पाप और ताप भी धूल जाते हैं, रुद्राभिषेक को साक्षात महादेव ग्रहण करते हैं संसार में ऐसा कोई वस्तु, वैभव, सुख नहीं जो रुद्र अभिषेक से प्राप्त ना हो | आप भी इस पावन सावन के महीने में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो श्री सालासर दरबार धाम, सिलीगुड़ी में 22 जुलाई यानि आज से 19 अगस्त तक प्रत्येक रविवार और सोमवार को रुद्र अभिषेक 8:00 बजे से प्रारंभ होगा, आप भी इस रुद्राभिषेक में शामिल होने के लिए सालासर दरबार धाम सिलीगुड़ी संतोषी नगर से संपर्क कर सकते है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *