September 16, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

पुलिस ने फिर सिलीगुड़ी में डकैती की योजना को विफल किया

सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाने की पुलिस ने डकैत के संदेह में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार कल प्रधान नगर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि, कुलीपाड़ा महानंदा ब्रिज के नीचे 11 से 12 युवक इकट्ठा होकर शहर में डकैती की योजना बना रहे हैं | सूचना मिलते ही प्रधान थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की, पुलिस को आता देख कुछ युवक मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिव छेत्री, सजल रॉय, अनिल शर्मा,एमडी फ़िरोज़, उज्जवल छेत्री, अलिस मुखिया, निमाई अल्मो बताया गया है,इनमें से प्राय सभी पहाड़ी क्षेत्र के निवासी हैं और साथ ही पुलिस सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि, यह सभी आदतन अपराधी है और विभिन्न मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं | आरोपियों को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *