सिलीगुड़ी: पुलिस ने 24 घंटे के अंदर वाहन चोरी का मामला सुलझाया और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार सोमवार 29 अगस्त को प्रधान नगर इलाके से एक वाहन चोरी हो गई थी, इस घटना के बाद वाहन के मालिक ने प्रधान नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई | शिकायत के आधार पर प्रधान नगर थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छानबीन शुरू की और कल देर रात गलगलिया इलाके से चोरी हुए वाहन को बरामद किया, साथ ही इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया | गिरफ्तार आरोपियों के नाम सिलीगुड़ी निवासी नीमा छीरीग शेरपा और मुकेश विश्वकर्मा बताया गया है | आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुलझाया वाहन चोरी का मामला !
- by Gayatri Yadav
- August 30, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 797 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
