सिलीगुड़ी, 12 सितम्बर 2025 (वार शुक्रवार):
उत्तर बंगाल के गौड़ ब्राह्मण समाज के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। “उत्तर बंग गौड़ ब्राह्मण सेवा ट्रस्ट” का पंजीकरण आज विधिवत रूप से बंगाल सरकार के रजिस्ट्री विभाग में सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर बताया गया कि वर्तमान में कुल 31 ट्रस्टी नामित किए गए हैं तथा निकट भविष्य में इस संख्या को और अधिक बढ़ाया जाएगा।
ट्रस्ट का उद्देश्य और योजनाएँ
ट्रस्ट की भावी योजना मुख्य रूप से शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्य करने की है। इसके अंतर्गत:
• गुरुकुल की स्थापना,
• वैदिक संस्कृति, परम्पराओं और रीति-रिवाजों का संरक्षण,
• समाज के सर्वांगीण उत्थान हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित करना
मुख्य प्राथमिकताएँ होंगी –
ट्रस्ट का विशेष लक्ष्य यह भी रहेगा कि जिस प्रकार राजस्थान और हरियाणा से मारवाड़ी गौड़ समाज भारत के विभिन्न राज्यों और कोनों में संगठित होकर प्रगति कर रहा है, उसी प्रकार उत्तर बंगाल में बसे गौड़ ब्राह्मण परिवारों को भी एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया जाए। इसके लिए समय-समय पर ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे जो समाज को जोड़ने वाले “पुल (ब्रिज)” का काम करेंगे।
समाज के लिए नई शुरुआत
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा गया कि यह ट्रस्ट सामाजिक विकास, समन्वय और सामाजिक दायित्वों की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
“सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ यह ट्रस्ट शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा की दिशा में कार्यरत रहेगा।
यह जानकारी उत्तर बंग गौड़ ब्राह्मण सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री मनोज शर्मा गौड़ ने दी।
siliguri
WEST BENGAL
westbengal
youth case
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
उत्तर बंग गौड़ ब्राह्मण सेवा ट्रस्ट का पंजीकरण सम्पन्न, शिक्षा व सामाजिक उत्थान की दिशा में करेगा कार्य !
- by Ryanshi
- September 12, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2914 Views
- 6 months ago

Share This Post:
Related Post
Politics, bjp, newsupdate, sad news, TMC, WEST BENGAL, westbengal
सिलीगुड़ी में फ्लेक्स फाड़ने को लेकर राजनीतिक तनाव, थाने
February 20, 2026
fulbari, Assembly Election, Dabgram, newsupdate, Politics
मेयर Gautam Deb का बड़ा राजनीतिक बयान : “डाबग्राम-फुलबाड़ी
February 20, 2026
bjp, darjeeling, kalimpong, kurseong, newsupdate, Politics, TMC
विष्णु प्रसाद शर्मा के TMC ज्वाइन करने से BJP
February 19, 2026
