September 20, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

लूटपाट की घटना विफल तीन आरोपी गिरफ्तार !

सिलीगुड़ी: भक्ति नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर छानबीन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार भक्ति नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि, कुछ युवक गांधी मैदान में इकट्ठा होकर डकैती की योजना बना रहे हैं | सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची | पुलिस को आता देख कुछ युवक मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया | गिरफ्तार आरोपियों के नाम ईश्वर सोनार, जीवन बोडो और कानो रॉय बताया गया है और सभी आरोपी भक्ति नगर थाना अंतर्गत क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं | उनके पास से डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न उपकरण भी बरामद किए गए | भक्ति नगर थाने की पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *