सिक्किम: शांत सिक्किम में इन दिनों एक के बाद एक ऐसी घटनाएं घटित हो रही है, जिससे सिक्किम की शांति भंग हो चुकी है | आज फिर सिक्किम में एक ऐसी घटना घटित हुई, जिससे सिक्किम निवासी दहशत में है | बता दे, सिक्किम नामची के काज़िटार के एक नाले से सिक्किम गवर्नमेंट कॉलेज के छात्र का शव बरामद किया गया,जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है | मृतक की पहचान एसआरसी प्रेसिडेंट पदम गुरुंग के रूप में की गई है | सूचना मिलने पर सिक्किम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नामची जिला अस्पताल ले जाया गया | जानकारी मिली है कि, जाँच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गंगटोक अस्पताल भेजा जाएगा | इस घटना के बाद मृतक पदम गुरुंग के परिवार वालों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है | परिवार वालों ने बताया कि, पदम गुरुंग किसी कार्यक्रम में गए थे और आज उनका शव बरामद किया गया | घटना को देखकर सिक्किम पुलिस ने बताया कि, इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा और सख्ती से छानबीन की जाएगी | सिक्किम पुलिस इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है और इसके अलावा पुलिस ने बताया कि, जिस संदिग्ध हालत में शव बरामद किया गया उसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और पुलिस सख्ती से छानबीन करेगी |
घटना
सिक्किम: संदिग्ध हालत में कॉलेज के छात्र का शव बरामद !
- by Gayatri Yadav
- June 28, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 874 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
