January 14, 2026
Sevoke Road, Siliguri
जुर्म उत्तर बंगाल सिलीगुड़ी

फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में !

सिलीगुड़ी: आशीघर चौकी की पुलिस ने फरार केजीएफ ग्रुप के एक सदस्य को गिरफ्तार किया, हालांकि केजीएफ ग्रुप का यह सदस्य डकैती की योजना बनाने के मामले में फराह था | आरोपी का नाम मनोज घोष बताया गया है, जिसका नाम पहले भी कई मामलों में जुड़ चूका है | बता दे कि, रामकृष्ण मिशन जमीन विवाद मामले में भी इस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था | लेकिन बीती रात आशीघर चौकी की पुलिस किसी मामले को लेकर ईस्टर्न बाईपास में गश्त लगा रही थी | उस दौरान पुलिस ने मनोज घोष जो आशीघर इलाके का ही निवासी है, वह किसी दुर्घटना मामले में दादागिरी दिख रहा था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई, जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पुलिस को पता चला की, यह वही मनोज है जो 2024 डकैती योजना मामले में फराया था | पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आज जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *