सिलीगुड़ी: जानकारी मिली है आज सुबह करीब 10 बजे सिलीगुड़ी के सेवक स्थित बाघपूल से चौंतीस वर्षीय युवक ने अचानक तीस्ता नदी में कूद गया | बाघपूल के मुहाने पर मौजूद पुलिसकर्मी और बाघपूल की देखरेख में काम कर रहे मजदूर तुरंत नदी में उतरे और युवक की तलाश शुरू कर दी | कुछ ही देर में युवक का शव बरामद कर सेवक पुलिस चौकी भेज दिया गया। जानकारी अनुसार युवक का नाम अभय कुमार अग्रवाल और सिलीगुड़ी ज्योति नगर कॉलोनी का निवासी बताया गया हैं | यह भी जानकारी मिली है की युवक मानसिक रूप से थोड़ा असंतुलित था। युवक ने आज सुबह अपने माता-पिता को बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है, जिसके बाद उसके माता-पिता ने उसे समझाया, लेकिन समझाने का असर युवक पर नहीं पड़ा | वह सेवक के बाघपूल पर पहुंचा और कूदने से ठीक पहले अपने पिता को फोन कर बाघपूल से कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कूदने से पहले वह कई बार पूल के किनारे-किनारे चलता रहा, फिर अचानक पूल से नीचे नदी में कूद गया | रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
घटना
बुझ गया घर का चिराग !
- by Gayatri Yadav
- February 28, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1128 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
cyber fraud, arrested, fraud, newsupdate, siliguri, siliguri metropolitan police
Siliguri में एक और बड़ा खुलासा : मैट्रिमोनी संस्था
September 25, 2026
newsupdate, siliguri, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION, TMC
प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त के नाम पर कथित
September 25, 2026
Raju Bista, arjun singh, durga puja, tea garden, tea garden workers, WEST BENGAL, westbengal
चाय श्रमिकों के बोनस पर कड़ा संदेश, 5 अक्टूबर
September 25, 2026
siliguri, crime, good news, newsupdate, siliguri metropolitan police
सिलीगुड़ी जंक्शन से सात सोने की बार के साथ
September 25, 2026
