September 19, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना सिलीगुड़ी

फूड पॉइजनिंग का शिकार हुआ व्यक्ति और पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती !

सिलीगुड़ी: फूड पॉइजनिंग से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और परिवार के बाकी 4 सदस्यों का इलाज चल रहा है | इस घटना से सिलीगुड़ी नगर निगम के 34 नंबर वार्ड के सूर्यसेन कॉलोनी ए ब्लॉक में हड़कंप मच गया | मृत व्यक्ति का नाम मनोज कर्मकार बताया गया है | स्थानीय सूत्रों के अनुसार शनिवार को मृतक ने अपने परिवार के बाकी 4 सदस्यों के साथ दोपहर का खाना खाया, तब से वह, उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी बीमार हो गए | रात में बाकी लोग ने दवा लिया, लेकिन मनोज कर्मकार ने दवा नहीं खाई। बाद में जब सभी की शारीरिक स्थिति बिगड़ने लगी तो रविवार को मनोज बाबू समेत परिवार के सभी सदस्यों को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया | हालांकि, सोमवार की सुबह मनोज का निधन हो गया, वहीं उनके बड़े बेटे को गंभीर हालत में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है | मनोज की पत्नी, बेटी और एक बेटे का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है | घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार दोपहर वार्ड नंबर 34 के पार्षद सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचे | घटना से इलाके में मातम छा गया | जानकारी मिली है कि, सूर्यसेन कॉलोनी के उस मकान में परिवार किराये पर रहता था और मनोज कर्मकार पेशे से टोटो चालक थे |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *