सिलीगुड़ी: आर्मी कैंटीन में चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता | जानकारी अनुसार बीते सोमवार को शिव मंदिर इलाके के आर्मी कैंटीन में चोरी की घटना घटित हुई थी और इस घटना को लेकर माटीगाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी | शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और इस मामले में पुलिस ने बागडोगरा एयरपोर्ट मोड़ इलाके से रामजी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया | इसके अलावा आरोपी के घर से चोरी का सामान भी बरामद किया गया | गुरुवार सुबह आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
आर्मी कैंटीन में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- September 13, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 739 Views
- 3 years ago
