सिलीगुड़ी: वाहन का शीशा तोड़ लैपटॉप, मोबाइल फोन का चार्जर और नगद राशि लेकर रफूचक्कर हुआ चोर | मालूम हो कि, यह घटना भक्ति नगर थाने से 100 मीटर की दूरी पर घटित हुई | बताया गया है कि, वाहन का मालिक चेक पोस्ट सब्जी बाजार के निकट वाहन को पार्क कर सब्जी खरीदने गया था, लेकिन जब वह 10 से 15 मिनट के बाद लौटा तो देखा कि, गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है और सामान भी गायब है | उन्होंने भक्ति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई | शिकायत के आधार पर भक्ति नगर थाने की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी चोर को गिरफ्तार किया | आरोपी का नाम विश्वजीत धरनाल और 42 नंबर वार्ड का निवासी बताया गया है | आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
पार्किंग में रखी गाड़ी से सामान चुरा ले गया चोर !
- by Gayatri Yadav
- July 22, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1000 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
