September 19, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

हाथों में मशाल और वी वांट जस्टिस का नारा’ आरजी कर मामले में चाहिए न्याय !

सिलीगुड़ी: ‘हाथों में मशाल और वी वांट जस्टिस का नारा’ यह भीड़ सिर्फ आरजी मामले में न्याय चाहती है और आरजी मामले को लेकर महिलाओं में क्रोध भी बढ़ता जा रहा है कभी महिलाएं रात दखल करते हुए आधी रात को सड़कों में उतर रही है, तो कभी भोर दखल कर न्याय के लिए आवाज बुलंद कर रही है | क्योंकि यह मामला महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्याकांड के साथ पूरे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है |
आरजी कर मेडिकल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्याकांड के पूरे एक महीने बीत चुके हैं और एक महीने बीत जाने के बावजूद लोगों में इस मामले को लेकर क्रोध शांत नहीं हो पा रहा है | वही सीबीआई भी इस मामले में संक्रियता से छानबीन कर रही है | देखा जाए तो, आरजी मामले ने पूरे देशवासियों को झंझोड़ कर रख दिया है | इस हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर सिलीगुड़ी और राज्य के साथ पूरे देश में लोग सड़कों में उतर आए, साथ ही डॉक्टर भी हड़ताल पर बैठ गए, जिसके कारण पूरी स्वास्थ्य प्रणाली ही चरमरा गई थी | वही बता दे कि, इस मामले को लेकर राज्य के साथ सिलीगुड़ी में भी विभिन्न संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है | रात दखल, तो कभी भोर दखल के माध्यम से महिलाएं लगातार इस मामले में न्याय की मांग कर रही है | सिलीगुड़ी सचेतन समाज ने भी न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया, इस प्रदर्शन में मंटू घोष व गणमान्य लोगों के साथ भारी संख्या में महिलाएं व स्थानीय लोग भी शामिल हुए, साथ ही वी वांट जस्टिस का नारा भी लगाया | इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को अधिकतम सजा देने की मांग की |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *