कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस के बांकुरा जिलाध्यक्ष ने पैसे के बदले ‘अयोग्य’ लोगों को नियुक्त किया है। इस शिकायत को लेकर स्थानीय स्कूल चौराहे स्थित सिमलापाल ब्लॉक कार्यालय में स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तोड़-फोड़ के बाद ताला लगा दिया। सोमवार की दोपहर हुई इस घटना में सिमलापाल प्रखंड क्षेत्र में सनसनी फैल गई है | संयोग से बांकुड़ा जिला तृणमूल के मौजूदा अध्यक्ष दिब्येंदु सिंहमहापात्र उर्फ ‘पुटक्या’ इसी सिमलापाल के रहने वाले हैं। तलडंगरा और वर्तमान जिले के तृणमूल विधायक तृणमूल के ‘अघोषित’ नेता अरूप चक्रवर्ती के ‘बेहद करीबी’ पार्टी जिलाध्यक्ष दिब्येंदु सिंहमहापात्रा, जो अपने क्षेत्र में ‘पुटक्या’ के नाम से मशहूर हैं, उनसे सत्ता पक्ष के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ता लंबे समय से नाराज है। पार्टी के भीतर यह भी चर्चा है कि केवल ‘अरूप चक्रवर्ती से निकटता के कारण उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष पद की योग्यता नहीं होने के बावजूद जिला अध्यक्ष बनाया गया है ‘ ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि सोमवार की यह घटना लंबे समय से जमा गुस्से की अभिव्यक्ति है।
राजनीति
तृणमूल कार्यालय में तोड़-फोड़ !
- by Gayatri Yadav
- January 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1248 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, DRUGS, newsupdate
SLG To Kolkata लग्जरी(Volvo) बस से सफर करना चाहते
October 15, 2026
