September 8, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

कारतूस और एक आग्नेयास्त्र के साथ दो आरोपी गिरफ्तार !

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने दो कारतूस और एक आग्नेयास्त्र के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार गुरुवार की रात गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने सफेद पोशाक में अभियान चलाकर इन दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया | आरोपियों के नाम नारायण मंडल और सनथ बर्मन बताया गया है | पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों स्कूटी में सवार होकर एनजीपी संलग्न कश्मीर कॉलोनी इलाके में हथियार और कारतूस तस्करी करने वाले थे | गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *